BIG NEWS
- भारत को सड़क परिवहन के लिए ईवी के साथ मल्टी-फ्यूल रणनीति की जरूरत: अध्ययन
- फ्लाईदुबई कॉकपिट विवाद: भारतीय मूल के कैप्टन ने सूझबूझ से टाला बड़ा विमान हादसा
- अक्टूबर 2026 बैंक अवकाश: त्योहारी सीजन में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट
- इंडिया गठबंधन का राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च
- राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी बने सपा के राज्यसभा उम्मीदवार
- ट्रंप का नया दांव: एआई (AI) का नाम बदलकर हुआ 'सुपर इंटेलिजेंस'
- ईरानी दूतावास ने 'शोले' के ठाकुर के जरिए संयुक्त राष्ट्र का उड़ाया मजाक, वायरल हुआ मीम
- बिहार: नौकरशाह दंपति के ठिकानों पर छापेमारी, 80 लाख नकद और 48 घड़ियां बरामद
- एनसीआईआरटी ने कक्षा 9 की इतिहास की पुस्तक में किया संशोधन, मध्यकालीन प्रतिरोध को दी जगह
- राहुल गांधी का युवाओं से महिला सुरक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान, बोले दबाव में ही सुनती है सरकार
श्रावणी मेला 2026: 24 अगस्त को देवघर के आसमान में सजेगा ‘शिवलोक’, सैकड़ों ड्रोन दिखाएंगे अद्भुत नजारा
Public Lokpal
August 19, 2026
श्रावणी मेला 2026: 24 अगस्त को देवघर के आसमान में सजेगा ‘शिवलोक’, सैकड़ों ड्रोन दिखाएंगे अद्भुत नजारा
राजकीय श्रावणी मेला 2026 को अलौकिक बनाने के लिए देवघर में खास तैयारी की गई है। पर्यटन विभाग की ओर से 24 अगस्त को शाम 7 बजे के बाद शिवलोक परिसर से दूसरी बार भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।
इस आधुनिक डिजिटल लाइट शो में सैकड़ों स्वदेशी ड्रोन एक साथ उड़ान भरेंगे और आसमान में भगवान शिव, त्रिशूल, डमरू और बाबा बैद्यनाथ मंदिर से जुड़ी मनमोहक आकृतियां उकेरेंगे। इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम दिखाना है।
प्रशासन के अनुसार, बाबा मंदिर की परिधि से 5 किलोमीटर के दायरे तक लोग इस भव्य नजारे का सीधा आनंद ले सकेंगे। भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन से देवघर आने वाले शिवभक्तों का अनुभव और भी यादगार बनेगा।




.jpeg)

.jpeg)



