BIG NEWS
- 'वोट चोरी' और 'अघोषित आपातकाल' को लेकर सोमवार को सीजेआई से मिलेंगे खड़गे और राहुल गांधी
- सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश: जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के दौरान मेट्रो सेवाएं रहेंगी सामान्य, इंटरनेट पर नहीं होगी रोक
- विमान कंपनियों ने एनएमआईए उड़ानों के स्थानांतरण पर मांगा सुरक्षा ऑडिट
- जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त: जानें क्या खुला है और क्या बंद
- संघर्ष का टकराव: पूर्व ICC जज पिल्लै को नोबेल पुरस्कार, उसके कुछ ही घंटों बाद अमेरिका द्वारा प्रतिबंध
- स्टारलिंक विवाद: एलन मस्क ने 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर कसा तंज
- नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में बीजेपी सरकार को बताया 'अक्षम', राज्य की छवि खराब करने का लगाया आरोप
- उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने की दी मंजूरी
- केरल आगामी विधानसभा सत्र में पेश करेगा व्यापक वरिष्ठ नागरिक देखभाल विधेयक
- भारत का अमेरिकी ग्रीन कार्ड रोक पर कड़ा रुख, जेडी वेंस की टिप्पणी को बताया बेहद अपमानजनक
यूपी चुनाव 2027 में राजनीतिक विरासत की तैयारी तेज! बीजेपी में ‘नई पीढ़ी बनाम पुराने समीकरण’ में जबरदस्त मुक़ाबला
Public Lokpal
June 08, 2026
यूपी चुनाव 2027 में राजनीतिक विरासत की तैयारी तेज! बीजेपी में ‘नई पीढ़ी बनाम पुराने समीकरण’ में जबरदस्त मुक़ाबला
नई दिल्ली: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी में राजनीतिक विरासत की तैयारी तेज हो गई है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कई दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटियां टिकट की दौड़ में शामिल हैं। कई दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं (जैसे राजनाथ सिंह और रीता बहुगुणा जोशी) के बेटे-बेटियों ने अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सक्रियता शुरू कर दी है, जिससे पार्टी के भीतर टिकट के समीकरण और दावेदारियों का नया दौर शुरू हो गया है।
एक तरफ जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह की लखनऊ पूर्व से दावेदारी की चर्चा जोरों पर है। वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बेटे अभिनव सिन्हा गाजीपुर सदर से उम्मीदवार हो सकते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बेटे करण महाना महाराजपुर में सक्रिय हैं।
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार बहेड़ी सीट से दावेदारी पेश कर रही हैं।
बीजेपी नेता व पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह नोएडा की राजनीति में सक्रियता बढ़ा रहीं हैं।
पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की भी टिकट पर नजर है।
वहीं पूर्व सांसद संजय सिंह की बेटी आकांक्षा सिंह अमेठी में जनसंपर्क अभियान में जुटीं हुईं हैं।
हालांकि टिकट पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन नेताओं के उत्तराधिकारियों ने चुनावी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है।
जनसंपर्क, सामाजिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़ी हुई सक्रियता देखने को मिल रही है।
यूपी चुनाव 2027 में भाजपा में "नई पीढ़ी बनाम पुराने समीकरण" का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।






