यूपी चुनाव 2027 में राजनीतिक विरासत की तैयारी तेज! बीजेपी में ‘नई पीढ़ी बनाम पुराने समीकरण’ में जबरदस्त मुक़ाबला

Public Lokpal
June 08, 2026

यूपी चुनाव 2027 में राजनीतिक विरासत की तैयारी तेज! बीजेपी में ‘नई पीढ़ी बनाम पुराने समीकरण’ में जबरदस्त मुक़ाबला


नई दिल्ली: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी में राजनीतिक विरासत की तैयारी तेज हो गई है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कई दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटियां टिकट की दौड़ में शामिल हैं। कई दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं (जैसे राजनाथ सिंह और रीता बहुगुणा जोशी) के बेटे-बेटियों ने अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सक्रियता शुरू कर दी है, जिससे पार्टी के भीतर टिकट के समीकरण और दावेदारियों का नया दौर शुरू हो गया है।

एक तरफ जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह की लखनऊ पूर्व से दावेदारी की चर्चा जोरों पर है। वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बेटे अभिनव सिन्हा गाजीपुर सदर से उम्मीदवार हो सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बेटे करण महाना महाराजपुर में सक्रिय हैं।

 झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार बहेड़ी सीट से दावेदारी पेश कर रही हैं।

बीजेपी नेता व पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह नोएडा की राजनीति में सक्रियता बढ़ा रहीं हैं।

 पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की भी टिकट पर नजर है।

वहीं पूर्व सांसद संजय सिंह की बेटी आकांक्षा सिंह अमेठी में जनसंपर्क अभियान में जुटीं हुईं हैं।

हालांकि टिकट पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन नेताओं के उत्तराधिकारियों ने चुनावी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है।

 जनसंपर्क, सामाजिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़ी हुई सक्रियता देखने को मिल रही है।

 यूपी चुनाव 2027 में भाजपा में "नई पीढ़ी बनाम पुराने समीकरण" का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।