post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

टाइगर श्रॉफ कार फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार को किया गिरफ्तार

Public Lokpal
October 21, 2026

टाइगर श्रॉफ कार फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार को किया गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में हथियार सप्लाई करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुणाल, सुमित, राधा और बबीता के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि राधा और बबीता लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मॉड्यूल के लिए कूरियर का काम करती थीं। उन्होंने दिल्ली से मुंबई ट्रेन के जरिए पिस्तौल और कारतूस पहुंचाए थे।

18 अक्टूबर को हुई फायरिंग के तुरंत बाद दोनों महिलाएं वापस दिल्ली लौट रही थीं, जिन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा गया। वहीं, कुणाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया गया।

मुंबई कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। इसके साथ ही, इस हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

NEWS YOU CAN USE

Big News

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Videos you like

Watch More