BIG NEWS
- 'वोट चोरी' और 'अघोषित आपातकाल' को लेकर सोमवार को सीजेआई से मिलेंगे खड़गे और राहुल गांधी
- सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश: जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के दौरान मेट्रो सेवाएं रहेंगी सामान्य, इंटरनेट पर नहीं होगी रोक
- विमान कंपनियों ने एनएमआईए उड़ानों के स्थानांतरण पर मांगा सुरक्षा ऑडिट
- जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त: जानें क्या खुला है और क्या बंद
- संघर्ष का टकराव: पूर्व ICC जज पिल्लै को नोबेल पुरस्कार, उसके कुछ ही घंटों बाद अमेरिका द्वारा प्रतिबंध
- स्टारलिंक विवाद: एलन मस्क ने 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर कसा तंज
- नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में बीजेपी सरकार को बताया 'अक्षम', राज्य की छवि खराब करने का लगाया आरोप
- उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने की दी मंजूरी
- केरल आगामी विधानसभा सत्र में पेश करेगा व्यापक वरिष्ठ नागरिक देखभाल विधेयक
- भारत का अमेरिकी ग्रीन कार्ड रोक पर कड़ा रुख, जेडी वेंस की टिप्पणी को बताया बेहद अपमानजनक
मधुपुर में आज सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी बिजली गुल, मेंटेनेंस कार्य के कारण रहेगा शटडाउन
Public Lokpal
August 09, 2026
मधुपुर में आज सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी बिजली गुल, मेंटेनेंस कार्य के कारण रहेगा शटडाउन
मधुपुर: शहर के कई मोहल्लों में रविवार को पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता दीपक कुमार ने जानकारी दी है कि गड़िया स्थित 33/11 केवीए विद्युत शक्ति उपकेंद्र के 11 केवी मधुपुर टाउन फीडर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस दौरान पेड़ों की खतरनाक टहनियों को छांटा जाएगा तथा जर्जर विद्युत तारों और पुराने खंभों को बदलने का काम किया जाएगा। इसके अलावा, एलटी खुले तारों को सुरक्षित कवर तारों से बदला जाएगा।
रखरखाव का यह कार्य सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस बिजली कटौती से डालमिया कूप, चांदवारी, बेलपाड़ा, नबी बक्स रोड, भेड़वा रोड और अमतल्ला-भेड़वा क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लें। हालांकि, कार्य समय से पूर्व पूरा होने पर बिजली आपूर्ति को तय समय से पहले भी बहाल किया जा सकता है।




.jpeg)

.jpeg)



