post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद हुए 'शुद्धिकरण' विवाद पर संसद में हंगामा

Public Lokpal
August 13, 2026

हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद हुए 'शुद्धिकरण' विवाद पर संसद में हंगामा


उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए 'शुद्धिकरण' (हवन) विवाद ने संसद के उच्च सदन में भी तीखा तूल पकड़ लिया है।

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस अनुष्ठान को दलित विरोधी मानसिकता और जातिगत भेदभाव से प्रेरित बताया, जबकि पार्टी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

सदन में इस मुद्दे पर तीखी बहस के दौरान, केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे कृत्यों का समर्थन नहीं करती है और उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस अनुष्ठान से किनारा करते हुए कांग्रेस के सभी आरोपों को खारिज किया है। पार्टी प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने पलटवार करते हुए कहा कि रैली के दौरान लगाए गए कुछ नारों से सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई थीं और विपक्ष इस मामले को बेवजह तूल देकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है।

क्षेत्रीय स्तर का यह विवाद राष्ट्रीय राजधानी तक पहुंच गया, जिसके चलते संसद में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोक और जोरदार हंगामा देखने को मिला।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More