post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

मैसाचुसेट्स: भारतीय मूल के किशोर पर माँ और भाई की हत्या का आरोप, चैटजीपीटी सर्च का खुलासा

Public Lokpal
August 13, 2026

मैसाचुसेट्स: भारतीय मूल के किशोर पर माँ और भाई की हत्या का आरोप, चैटजीपीटी सर्च का खुलासा


मैसाचुसेट्स के एक्टन शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 17 वर्षीय भारतीय मूल के किशोर अर्जुन अरविंद पर अपनी 45 वर्षीय माँ सुधा वेंकटेश और 14 वर्षीय छोटे भाई सिद्धार्थ अरविंद की हत्या का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार, पिता द्वारा संपर्क न हो पाने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद घर से दोनों के शव बरामद हुए। आरोपी किशोर घटना के बाद अपनी माँ की कार लेकर फरार हो गया था, जिसे बाद में वेलैंड शहर से गिरफ्तार कर लिया गया।

मिडिलसेक्स की District Attorney मारियान रयान ने बताया कि जाँच के दौरान यह बात सामने आई कि किशोर ने घटना से पहले परिवार की हत्या से जुड़े विचारों के लिए इंटरनेट और 'चैटजीपीटी' का इस्तेमाल किया था। गंभीर प्रकृति के कारण इस मामले की सुनवाई वयस्क अदालत में की जाएगी।

NEWS YOU CAN USE

Big News

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Videos you like

Watch More