post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारे के पास अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, हाथ में लगी चोट; एक आरोपी गिरफ्तार

Public Lokpal
August 13, 2026

महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारे के पास अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, हाथ में लगी चोट; एक आरोपी गिरफ्तार


शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे के पास धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें उनके हाथ में चोट आई है।

यह घटना तब हुई जब सुखबीर बादल अपने परिवार के साथ माता साहिब कौर गुरुद्वारा परिसर में मौजूद थे। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

सुखबीर बादल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में सुखबीर बादल पर सुरक्षा का यह दूसरा बड़ा खतरा है। इससे पहले दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिससे वे बाल-बाल बचे थे। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More