post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

आईआईटी दिल्ली के निदेशक की प्रदर्शनकारी छात्रों को कड़ी चेतावनी

Public Lokpal
August 28, 2026

आईआईटी दिल्ली के निदेशक की प्रदर्शनकारी छात्रों को कड़ी चेतावनी


आईआईटी दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी ने परिसर में हालिया तनाव और रातभर चले प्रदर्शनों के बाद छात्रों को सख्त चेतावनी दी है। एक एमएससी फिजिक्स के छात्र की दुखद मौत के बाद शुरू हुआ यह विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

छात्र प्रशासन की जवाबदेही, निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

निदेशक बनर्जी ने अपने संदेश में प्रदर्शनों के दौरान 'अपमानजनक भाषा' और 'धमकी भरे नारों' के इस्तेमाल पर गहरी आपत्ति जताई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रदर्शनों का दायरा और मर्यादा लांघी गई, तो संस्थान कड़े अनुशासनात्मक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

इस बीच, छात्रों ने लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स के बाहर कक्षाएं काॅयकोट कर धरना प्रदर्शन तेज कर दिया है।

उनकी मुख्य मांगों में छात्र कल्याण अधिकारियों का इस्तीफा, पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार शामिल है।

स्थिति से निपटने के लिए एक पूर्व उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के नेतृत्व में बाहरी जांच समिति का गठन किया गया है।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More