post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

मोदी के 25 वर्षों के सफर का जश्न: भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प' और 'आशीर्वाद का दिया' महाअभियान

Public Lokpal
September 03, 2026

मोदी के 25 वर्षों के सफर का जश्न: भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प' और 'आशीर्वाद का दिया' महाअभियान


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर राष्ट्रव्यापी 'आशीर्वाद का दिया' अभियान की शुरुआत कर रही है। यह कार्यक्रम एक महीने तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' का एक प्रमुख हिस्सा है।

17 सितंबर की शाम 7 बजे देश भर के नागरिक अपने घरों में दीये जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और राष्ट्र सेवा की कामना करेंगे।

इस अभियान के तहत भाजपा के सभी मोर्चे—महिला, युवा, किसान और अनुसूचित जाति/जनजाति मोर्चा—विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेंगे।

इस दौरान पूरे देश में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान और डिजिटल प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।

यह पहल गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर 2001 को शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा के ऐतिहासिक सफर को दर्शाती है। इसका मुख्य उद्देश्य जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और जनहित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More