post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए रैपर बादशाह और ईशा रिखी, इंस्टाग्राम पर किया तलाक का ऐलान

Public Lokpal
September 01, 2026

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए रैपर बादशाह और ईशा रिखी, इंस्टाग्राम पर किया तलाक का ऐलान


प्रसिद्ध रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने शादी के महज पांच महीने बाद ही अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इस जोड़े ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक जैसा बयान साझा करते हुए आपसी सहमति से अलग होने की खबर पर मुहर लगाई है।

अपने पोस्ट में दोनों ने बताया कि यह फैसला उन्होंने आपसी सम्मान के साथ लिया है। उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील करते हुए इस पर किसी भी तरह की अटकलें या अफवाहें न फैलाने का अनुरोध किया है।

बता दें कि इसी साल मार्च के महीने में दोनों की अंतरंग शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं, जिसके बाद उनके रिश्ते ने सुर्खियां बटोरी थीं।

ईशा रिखी से पहले बादशाह की शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी, जिनसे उनका तलाक हो चुका है और उनकी एक बेटी भी है।

NEWS YOU CAN USE

Big News

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Videos you like

Watch More