post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

संयुक्त राज्य एवं ईरान में तनाव बढ़ने पर ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को किया बंद करने का ऐलान

Public Lokpal
June 11, 2026

संयुक्त राज्य एवं ईरान में तनाव बढ़ने पर ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को किया बंद करने का ऐलान


तेहरान: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि ईरान पर संयुक्त राज्य  के नए हमलों के बाद होर्मुज़ जलडमरूमध्य को "सभी जहाजों के लिए बंद" कर दिया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई है कि इस जलमार्ग से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जा सकता है।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा, "इलाके में असुरक्षा के कारण, होर्मुज़ जलडमरूमध्य को तेल टैंकरों और कमर्शियल जहाजों समेत सभी जहाजों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद घोषित किया जाता है।"

बयान में आगे कहा गया, "जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जाएगा।"

सूत्रों ने ईरानी मीडिया का हवाला देते हुए बताया है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में संयुक्त राज्य की  सेना और ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना इकाइयों के बीच भारी झड़प और गोलीबारी हुई है।

बताया जा रहा है कि संयुक्त राज्य  सेना ने अब तक सात तटीय इलाकों पर हमले किए हैं, जिनमें बंदर अब्बास, सिरिक, केशम द्वीप और हेंगाम द्वीप के आसपास के इलाके शामिल हैं।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स  नौसेना ने कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य से "गैर-कानूनी" तरीके से गुजरने की कोशिश कर रहे दो जहाजों पर हमला किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, संयुक्त राज्य के  हमले के बाद मिनाब काउंटी के करगन इलाके के दो निवासी छर्रे लगने से घायल हो गए।

सूत्रों ने बंदर अब्बास बंदरगाह शहर में नए धमाकों की खबर दी है और बताया है कि ये धमाके शहर के पूर्वी हिस्से में हुई एक घटना से जुड़े थे।

दक्षिणी शहरों सिरिक और मिनाब के साथ-साथ केशम द्वीप और उत्तरी शहर गोरगन समेत कई अन्य जगहों पर भी और धमाकों की खबर मिली है।

संयुक्त राज्य  सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि उसकी सेनाओं ने ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त आत्मरक्षा हमले शुरू कर दिए हैं।

उसने यह भी कहा कि यह कार्रवाई ईरान की लगातार और "बिना वजह" की आक्रामकता के जवाब में की जा रही है।

संयुक्त राज्य  सेंट्रल कमांड के आधिकारिक अकाउंट ने जानकारी दी, "संयुक्त राज्य  सेंट्रल कमांड की सेनाओं ने कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर आज शाम 5:15 बजे (ET) ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त आत्मरक्षा हमले शुरू किए। ये हमले ईरान की बिना वजह और लगातार आक्रामकता के जवाब में किए जा रहे हैं।"

NEWS YOU CAN USE

Big News

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Videos you like

Watch More