BIG NEWS
- बिहार: ट्रेन में देरी से पाटलिपुत्र में छात्रों का हंगामा; पत्थरबाज़ी में IG और कई पुलिसकर्मी घायल
- संघ समाज के किसी भी वर्ग के खिलाफ नहीं है: RSS प्रमुख मोहन भागवत
- CREA की रिपोर्ट: मई में भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात बढ़ाया, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार
- लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बनेंगे अगले आर्मी चीफ, लेंगे जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह
- असम के जोरहाट एयर बेस पर IAF का विमान क्रैश, 5 लोगों की मौत, को-पायलट बचा
- भारतीय क्रू वाले कमर्शियल जहाजों पर हमलों को लेकर विदेश मंत्रालय ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को किया तलब
- सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की मीनाक्षी नटराजन की याचिका, कहा- 'समाधान चुनाव आयोग के पास'
- भारतीय शूटिंग के दिग्गज और मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन
- पेट्रोल पंपों से भारी मात्रा में इंडस्ट्रियल पेट्रोल और डीज़ल खरीदने पर रोक
- दिल्ली-NCR के लोगों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से नैनीताल अब सिर्फ़ 3 घंटे में!
ज्ञानवापी-शृंगार गौरी परिसर के सर्वेक्षण पर अंतरिम यथास्थिति आदेश पारित करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Public Lokpal
May 13, 2022
ज्ञानवापी-शृंगार गौरी परिसर के सर्वेक्षण पर अंतरिम यथास्थिति आदेश पारित करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी-शृंगार गौरी परिसर के सर्वेक्षण पर यथास्थिति का अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया।
हालाँकि शीर्ष अदालत ज्ञानवापी परिसर के सर्वेक्षण के खिलाफ एक मुस्लिम पक्ष की याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करने के लिए सहमत हो गई।
मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ को ज्ञानवापी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हुज़ेफ़ा अहमदी ने बताया कि वाराणसी स्थल पर किए जा रहे सर्वेक्षण के खिलाफ एक याचिका दायर की गई है। CJI ने याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने पर कहा "मुझे देखने दो''।
अहमदी ने कहा, "हमने एक सर्वेक्षण के संबंध में याचिका दायर किया है जिसे वाराणसी की संपत्ति के संबंध में आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। यह (ज्ञानवापी) प्राचीन काल से एक मस्जिद रहा है और यह पूजा स्थल अधिनियम द्वारा स्पष्ट रूप से बंधा हुआ है।"
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण करने का निर्देश पारित कर दिया गया है और फिलहाल यथास्थिति का आदेश पारित किया जाएगा।
सीजेआई ने कहा, "मैं कुछ नहीं जानता। मैं ऐसा आदेश कैसे पारित कर सकता हूं? मैं पढ़ूंगा। मुझे देखने दो।"
वाराणसी की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को यहां ज्ञानवापी-शृंगार गौरी परिसर का वीडियोग्राफी सर्वेक्षण करने के लिए नियुक्त अधिवक्ता आयुक्त को बदलने की याचिका खारिज कर दी और 17 मई तक कार्य पूरा करने का आदेश दिया।
जिला अदालत ने दो और वकीलों को भी नियुक्त किया, जो कि काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित मस्जिद में सर्वेक्षण करने में अधिवक्ता आयुक्त की मदद करेंगे।
इसने पुलिस को आदेश दिया कि यदि इस कार्यवाही में कोई बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है तो प्राथमिकी दर्ज करें।





