BIG NEWS
- CEC के खिलाफ प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में 1 नवंबर की कांग्रेस रैली को दी अनुमति
- अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला की मतदाता विलोपन पर रिपोर्ट: 13 करोड़ से 70 लाख तक का सफर
- सीजेआई के आमंत्रण पर एनएसएलयू बेंगलुरु में 105 छात्रों ने दीक्षांत समारोह का किया बहिष्कार
- कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़: मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई, उच्च न्यायालय के जज के नेतृत्व में एसआईटी का गठन
- सुप्रीम कोर्ट पैनल ने NEET प्रोटेस्ट हिंसा शिकायतों के लिए पोर्टल लॉन्च किया
- बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता इमरान खान, देश छोड़ने के नोटिस को दी चुनौती
- अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में बढ़ाई सख्ती: ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
- हॉलीवुड लीजेंड माइकल डगलस न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्टसेलिंग लेखकों की सूची में शामिल
- गृह मंत्री का ऐलान देश से वामपंथी उग्रवाद का सफाया
- बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन के बाद हालत स्थिर
देवघर: बांग्ला सावन शुरू, बाबा मंदिर में लगी बेल पत्र की प्रदर्शनी
Public Lokpal
July 16, 2024
देवघर: बांग्ला सावन शुरू, बाबा मंदिर में लगी बेल पत्र की प्रदर्शनी
देवघर: बांग्ला पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई यानि मंगलवार के दिन से संक्रांति तिथि पर बांग्ला सावन की शुरुआत हो गयी। बांग्ला सावन की शुरुआत के दिन देवघर की परंपरानुसार बाबा मंदिर में बेलपत्र प्रदर्शनी लगाई गयी और बाबा पर बेलपत्र चढ़ाया गया। सैंकड़ों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा की शुरुआत बम बम बाबा ब्रह्मचारी ने की थी।
इस साल मंगलवार की शाम यह प्रदर्शनी शुरू हुआ, जो अब सावन के प्रत्येक सोमवार को लगाई जाएगी।
ज्ञात हो कि इस साल जुलाई महीने में 16, 22, 29 और अगस्त महीने की 5, 12 और 16 तारीख के दिन बाबा मंदिर के विभिन्न बेलपत्र दलों के द्वारा यह प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जबकि 19 अगस्त के दिन बांग्ला सावन महीने का समापन होगा।
बाबा मंदिर में कहां लगती है प्रदर्शनी:
बाबा मंदिर परिसर स्थित काली मंदिर में जरनेल समाज, तारा मंदिर में बरनेल समाज, लक्ष्मी नारायण मंदिर में मसानी दल एक, मसानी दल दो एवं शांति अखाड़ा समाज, राम मंदिर में राजाराम बेलपत्र समाज, आनंद भैरव मंदिर में पंडित मनोकामना राधेश्याम बेलपत्र समाज के दो दलों द्वारा बिल्व पत्रों की प्रदर्शनी लगायी जाती है।




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



