BIG NEWS
- बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू; प्रशांत किशोर के पहले चुनावी इम्तिहान पर टिकी नजरें
- 3.9 लाख से अधिक मामलों के लंबित होने पर केंद्र का राज्यों को निर्देश, ड्रग अपराधों के लिए बनाएं विशेष अदालतें
- रेशम फातिमा: चेवेनिंग छात्रवृत्ति पाने वाली भारत की पहली एसिड अटैक सर्वाइवर
- निर्वासन के दो साल बाद पहली बार मीडिया के सामने आएंगी शेख हसीना
- दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, चाकू से हमले के प्रयास का आरोप
- कावेरी विवाद: विजय के मंत्री का कर्नाटक के सीएम पर हमला, स्टालिन के इशारे पर काम करने का आरोप
- नीट पीजी 2026: एक ही पाली में होगी परीक्षा, प्रश्नों की संख्या घटकर हुई 180
- ट्रम्प ने तेहरान के सौदे के अनुरोध के बाद ईरान पर हमले टाले
- देश में पायलट ट्रेनिंग की क्षमता बढ़ाने के लिए खुलेंगे 11 नए फ्लाइंग स्कूल
- दिल्ली और कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 200 रुपये से अधिक सस्ता
देवघर: अब आसमान से होंगे बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ के दर्शन, 4 अगस्त से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
Public Lokpal
August 02, 2026
देवघर: अब आसमान से होंगे बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ के दर्शन, 4 अगस्त से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार और झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट द्वारा 4 अगस्त 2026 से देवघर और बासुकीनाथ के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की जा रही है।
इस सेवा के तहत पांच सीटों वाला विशेष हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया है, जिसमें एक पायलट और चार यात्री सफर कर सकेंगे।
इसके माध्यम से बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ के आकाशीय परिदर्शन के लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹2,850 रखा गया है, जबकि देवघर से त्रिकूट पर्वत के हवाई दर्शन के लिए ₹3,750 और देवघर से बासुकीनाथ की एकतरफा यात्रा के लिए ₹4,500 किराया तय किया गया है।
श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट www.jharkhandaviation.in पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं या किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9122583111 पर संपर्क कर सकते हैं।
बहुप्रतीक्षित इस सुविधा से विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और कम समय वाले श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ के दर्शन करने में काफी आसानी होगी।









