BIG NEWS
- हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटीं
- सर्वोच्च न्यायालय में तीन नए जजों की नियुक्ति, महिला प्रतिनिधित्व को मिला बढ़ावा
- न्यूरो साइंस में क्रांति: 2026 का चिकित्सा नोबेल
- मायावती ने आकाश आनंद को फिर बनाया बीएसपी का नेशनल कोऑर्डिनेटर, राजनीतिक हलकों में हलचल
- चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार: फॉर्म 6 में बदलाव को नहीं दी कोई मंजूरी
- बीजेपी ने यूपी राज्यसभा सूची में किया बड़ा बदलाव, पुरी और 7 मौजूदा सांसद बाहर
- 1,200 करोड़ रुपये में साबरमती आश्रम का 'पुनर्जन्म'
- संभावित सुरक्षा खतरे के बाद पेंटागन ने आरएएफ फेयरफोर्ड से वापस बुलाए बी-1 बॉम्बर विमान
- साइबेरियाई लैब दुर्घटना: रूस में संदिग्ध प्लेग लीक से महिला की मौत, 200 लोग आइसोलेशन में
- जीएसटी परिषद ई-कॉमर्स और व्यवसायों के लिए बड़े अनुपालन सुधारों पर कर सकती है विचार
देहरादून में सीबीआई ने जेई को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा
Public Lokpal
April 16, 2024
देहरादून में सीबीआई ने जेई को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा
देहरादून: सीबीआई ने सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को 1 लाख रूपये की रिश्वत लेने के दौरान गिरफ्तार किया।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में 1 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर स्वीकारने से संबंधित मामले में सीपीडब्ल्यूडी, देहरादून, उत्तराखंड के सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया।
सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर सहायक अभियंता, सीपीडब्ल्यूडी, देहरादून के विरुद्ध मामला दर्ज किया जिसमे आरोपी पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप था। जेई पर शिकायतकर्ता द्वारा सीमाद्वार, देहरादून में आवासीय कॉलोनी के निर्माण कार्य को निर्बाध रूप से जारी रखने की अनुमति देने के लिए 5.50 लाख रु. की रिश्वत मांगने का आरोप है।
सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी को आंशिक भुगतान के रूप में शिकायतकर्ता से 1 लाख रु. लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
सीबीआई ने आरोपी के परिसर की तलाशी ली एवं आरोपी के आवासीय परिसर से 20,49,500/- रु. (लगभग) की नकद राशि बरामद की। कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज़ भी बरामद किये गये।
आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष बुधवार को पेश किया जाएगा। इस मामले में जाँच जारी है।




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



