BIG NEWS
- सोनम वांगचुक का तीखा प्रहार लद्दाख के संकट पर राष्ट्रीय विपक्ष की चुप्पी क्यों
- जमुई कांड पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का सख्त रुख
- 1 अक्टूबर से बदल गए गैस सब्सिडी के नियम: जानें क्या हुआ है नया बदलाव
- बांग्लादेश ने भारत से हिलसा मछली के आयात पर लगाई रोक, 'पद्म हिलसा' के नाम पर बिक्री से जुड़ा है मामला
- एशियाई खेलों में सुरुचि और कमलजीत ने जीता भारत का दूसरा स्वर्ण पदक
- छात्र की आत्महत्या से मृत्यु के बाद IIT बॉम्बई ने अनुशासन और मानसिक स्वास्थ्य नियमों में किए बड़े बदलाव
- 'वोट चोरी, कानून चोरी': राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला, मोदी-शाह को दी चेतावनी
- राज ठाकरे ने की विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया, ECI की स्वतंत्र जांच की मांग
- मतदाता सूची विवाद में विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की आपराधिक मुकदमे की मांग
- केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क में की कटौती, क्रूड सनफ्लॉवर ऑयल पर शून्य शुल्क
पत्रकार पर जानलेवा हमले के बाद मिली सुरक्षा हटाने पर रोष, डीएम को ज्ञापन दे जान बचाने की गुहार
Public Lokpal
August 10, 2024
पत्रकार पर जानलेवा हमले के बाद मिली सुरक्षा हटाने पर रोष, डीएम को ज्ञापन दे जान बचाने की गुहार
गाजियाबाद : आठ अप्रैल 2018 को बदमाशों ने वरिष्ठ पत्रकार अनुज चौधरी को घेर कर उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले में बुरी तरह घायल पत्रकार लम्बे समय तक अस्पताल में रहे। तब इस मामले में पुलिस ने पत्रकार अनुज चौधरी, उनके परिवार व मामले के गवाह दीपक चौधरी को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। हाल ही में यह सुरक्षा हटा ली गई, जिसके विरोध में तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उनकी सुरक्षा हटाने को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है।
बता दें कि इस समय गवाही का दौर चल रहा है और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने उनके साथ ही उनके पूरे परिवार की सुरक्षा वापस ले ली। इस मामले में अनुज चौधरी जब पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा से मिले तो उन्होंने रूखा जवाब दिया और सुरक्षा देने से इनकार कर दिया।
इस मामले में पत्रकारों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह को सौंप कर पूरी घटना का ब्यौरा देते हुए अनुज चौधरी एवं उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। इसके साथ ही पत्रकारों ने कहा कि यदि चौधरी के साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस एवं पुलिस आयुक्त की होगी।




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



