BIG NEWS
- पहला अग्निवीर बैच लौटने को तैयार: उत्तराखंड सरकार दे रही है रोजगार के बेहतरीन अवसर
- ईसीआईनेट विवाद: चुनाव आयोग ने दिए समीक्षा के आदेश, बढ़ाई समयसीमा
- 'पुलिस दमन पर आंखें नहीं मूंदेंगी अदालतें': CJI सूर्यकांत का छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बड़ा बयान
- राम मंदिर दान चोरी मामला: SIT ने दाखिल की चार्जशीट, चंपत राय बने गवाह
- जीवन रक्षा बनाम आर्थिक विकास सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चुनौती
- नाज़िया बीबी के संघर्ष की कहानी भारत के लिए स्वर्ण पदक, पर राज्य की ओर से खामोशी
- सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का 74 वर्ष की उम्र में निधन
- वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनदीप के. भंडारी बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष
- सोनम वांगचुक का तीखा प्रहार लद्दाख के संकट पर राष्ट्रीय विपक्ष की चुप्पी क्यों
- 1 अक्टूबर से बदल गए गैस सब्सिडी के नियम: जानें क्या हुआ है नया बदलाव
FSSAI का बड़ा एक्शन: एवरेस्ट और लालजी गोधू की हींग की बिक्री पर लगाई रोक
Public Lokpal
August 29, 2026
FSSAI का बड़ा एक्शन: एवरेस्ट और लालजी गोधू की हींग की बिक्री पर लगाई रोक
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने के कारण मशहूर ब्रांड्स—एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स और लालजी गोधू एंड कंपनी की कंपाउंडेड हींग की बिक्री पर रोक लगा दी है।
उपभोक्ता की शिकायत के बाद नियामक द्वारा की गई बाजार निगरानी और प्रयोगशाला जांच में दोनों कंपनियों के उत्पाद सब-स्टैंडर्ड पाए गए।
जांच के दौरान हींग में अल्कोहल-सॉल्युबल एक्सट्रैक्ट की मात्रा तय न्यूनतम 5% सीमा से काफी कम (0% से 3% के बीच) मिली, जो मानक से 30 से 40 प्रतिशत कम असली हींग के इस्तेमाल को दर्शाती है।
इसके अलावा, लालजी गोधू के उत्पादों में निर्धारित 1% सीमा के मुकाबले स्टार्च की मात्रा भारी मात्रा में 15% से 32% तक पाई गई।
FSSAI ने दोनों कंपनियों को तुरंत प्रभाव से बिक्री बंद करने, बाजार से प्रभावित बैचों को स्वैच्छिक रूप से वापस मंगाने और सुधारात्मक कार्रवाई योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।



.jpeg)






