BIG NEWS
- लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बनेंगे अगले आर्मी चीफ, लेंगे जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह
- असम के जोरहाट एयर बेस पर IAF का विमान क्रैश, 5 लोगों की मौत, को-पायलट बचा
- भारतीय क्रू वाले कमर्शियल जहाजों पर हमलों को लेकर विदेश मंत्रालय ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को किया तलब
- सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की मीनाक्षी नटराजन की याचिका, कहा- 'समाधान चुनाव आयोग के पास'
- दिल्ली के गोविंदपुरी में एक बिल्डिंग में आग लगने से परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
- भारतीय शूटिंग के दिग्गज और मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन
- पेट्रोल पंपों से भारी मात्रा में इंडस्ट्रियल पेट्रोल और डीज़ल खरीदने पर रोक
- दिल्ली-NCR के लोगों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से नैनीताल अब सिर्फ़ 3 घंटे में!
- प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा कानूनी मुश्किल में; साइबर सेल ने 370 रुपये वाली बिरयानी विवाद में दर्ज किया केस
- सुप्रीम कोर्ट ने 30, 000 रुपए तय की होम मेकर्स की काल्पनिक मासिक आय, 'राष्ट्र निर्माता' कहा
गाजियाबाद के मसुरी थाना क्षेत्र में फैला तेंदुए का आतंक
Public Lokpal
November 20, 2021
गाजियाबाद के मसुरी थाना क्षेत्र में फैला तेंदुए का आतंक
गाजियाबाद : राजनगर के बाद एक बार फिर मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में तेंदुआ देखा देखा गया है। डासना पेट्रोल पंप के पास में खेतों में तेंदुए ने आतंक मचा दिया और 2 लोगों को घायल कर दिया।
जैसे ही यह सूचना वन विभाग और पुलिस को लगी तो आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने के प्रयासों में जुट गई है। लेकिन तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर है। क्षेत्र में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल है।
पिछले तीन दिन से वन विभाग के कर्मचारी उसको पकड़ने में लगे हुए हैं। शनिवार को टीम मसूरी इलाके में घेराबंदी में जुटी रही और तेंदुआ उसी के सामने ईख के खेत में घुस गया। फिलहाल वन विभाग ने लोगों से सावधानीपूर्वक घर से बाहर निकलने के लिए कहा है। तेंदुआ सबसे पहले 17 नवंबर को गाजियाबाद के राजनगर इलाके में देखा गया। इस इलाके में कई अफसरों के आवास भी हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार, तेंदुआ रात करीब 2 बजे सड़क पर चलते स्पष्ट रूप से देखा गया। इसके बाद वन विभाग अलर्ट हो गया।










