post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर: अवैध निर्माण ढहाने का आदेश

Public Lokpal
July 15, 2026

जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर: अवैध निर्माण ढहाने का आदेश


उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के अवैध निर्माणों पर जल्द ही बुलडोजर चलेगा। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने विस्तृत सुनवाई के बाद विश्वविद्यालय परिसर में बिना स्वीकृत नक्शे के बने ढांचों को अवैध घोषित कर उनके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया है।

रामपुर के जिलाधिकारी (DM) के अनुसार, यह सख्त कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27(1) के तहत की गई है।

प्रशासन का कहना है कि नियमों के उल्लंघन और बिना किसी कानूनी अनुमति के किए गए इन निर्माणों को हटाने का फैसला दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही लिया गया है।

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से जुड़ा यह विश्वविद्यालय लंबे समय से कई तरह के भूमि और कानूनी विवादों के घेरे में रहा है।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More