BIG NEWS
- केरल में राहुल ने कहा, आने वाले चुनाव UDF और ‘LDF-BJP गठबंधन’ के बीच हैं मुकाबला
- सरकार ने जनगणना के पहले चरण के लिए 33 FAQs जारी किए। लिव-इन कपल्स की गिनती के बारे में इनमें क्या कहा गया है
- सबसे लंबे समय तक CM रहे नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफ़ा दिया
- ईरान ने 20 तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़रने की दी इजाज़त ट्रंप को दिखी उम्मीद की किरण
- कुवैत के बिजली और पानी के विलवणीकरण संयंत्र पर ईरानी हमलों में भारतीय मज़दूर की मौत
- दिल्ली के AIIMS कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की पूर्व छात्रा बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री
- होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रे भारत जाने वाले दो और टैंकर
- ईरान का आरोप, कूटनीतिक कोशिशों की आड़ में अमेरिका रच रहा है ज़मीनी हमले की साज़िश !
- EC ने तीसरी पूरक सूची जारी की, नाम जोड़ने और हटाने पर साधी चुप्पी
- रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन
दिल्ली की अदालत ने बृज भूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप किए तय
Public Lokpal
May 10, 2024
दिल्ली की अदालत ने बृज भूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप किए तय
नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने छह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को भाजपा नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया।
यह कहते हुए कि मामले के मुख्य आरोपी ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने की पर्याप्त वजह है, राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन पर एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और पांच पीड़ितों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के अपराध के तहत आरोप तय करने का निर्देश दिया है। फ़िलहाल उस पर पीछा करने के अपराध का आरोप नहीं है।
अदालत ने आईपीसी की धारा 506(1) के तहत आपराधिक धमकी के लिए आरोप तय करने का भी आदेश दिया। हालांकि पीड़िता नंबर 6 द्वारा लगाई गई शिकायत में उन्हें बरी कर दिया गया है।
पिछले महीने, दिल्ली की एक अदालत ने ब्रजभूषण शरण सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की आगे की जांच की मांग की थी।
दिल्ली पुलिस ने पिछले साल जून में ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न, मारपीट और छह महिला पहलवानों का पीछा करने के आरोप में आरोप पत्र दायर किया था। पुलिस ने अपने 1,500 पन्नों के आरोपपत्र में पहलवानों, एक रेफरी, एक कोच और एक फिजियोथेरेपिस्ट सहित चार राज्यों के कम से कम 22 गवाहों के बयानों का उल्लेख किया था, जिन्होंने सिंह के खिलाफ छह महिला पहलवानों के आरोपों की पुष्टि की है।










