post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

कानून-व्यवस्था पर घिरी बिहार सरकार: अपनी ही पार्टी के नेताओं से मिल रहा विरोध

Public Lokpal
September 27, 2026

कानून-व्यवस्था पर घिरी बिहार सरकार: अपनी ही पार्टी के नेताओं से मिल रहा विरोध


बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश-सम्राट चौधरी सरकार पर चौतरफा दबाव बढ़ गया है। विपक्ष के हमलों के बीच अब सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर से भी सरकार के खिलाफ आवाज उठने लगी है।

जमुई और समस्तीपुर जैसे जिलों में महिलाओं के साथ उत्पीड़न के वायरल वीडियो सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

विपक्षी दल राजद लगातार सरकार को घेर रहे हैं, लेकिन अब पार्टी के भीतर का असंतोष भी खुलकर सामने आ गया है।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने प्रशासनिक व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में पुलिसिंग पूरी तरह चरमरा गई है।

उन्होंने राज्य की नौकरशाही में बड़े फेरबदल की मांग करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाए जा रहे हैं।

अपनी ही पार्टी के सांसद की इस नाराजगी से सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

भले ही पुलिस प्रशासन वायरल मामलों में त्वरित कार्रवाई का दावा कर रहा हो, लेकिन सत्तारूढ़ दल के भीतर से उठ रहे इन तीखे विरोध के सुरों ने सरकार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

NEWS YOU CAN USE

Big News

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Videos you like

Watch More