BIG NEWS
- 'वोट चोरी' और 'अघोषित आपातकाल' को लेकर सोमवार को सीजेआई से मिलेंगे खड़गे और राहुल गांधी
- सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश: जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के दौरान मेट्रो सेवाएं रहेंगी सामान्य, इंटरनेट पर नहीं होगी रोक
- विमान कंपनियों ने एनएमआईए उड़ानों के स्थानांतरण पर मांगा सुरक्षा ऑडिट
- जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त: जानें क्या खुला है और क्या बंद
- संघर्ष का टकराव: पूर्व ICC जज पिल्लै को नोबेल पुरस्कार, उसके कुछ ही घंटों बाद अमेरिका द्वारा प्रतिबंध
- स्टारलिंक विवाद: एलन मस्क ने 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर कसा तंज
- नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में बीजेपी सरकार को बताया 'अक्षम', राज्य की छवि खराब करने का लगाया आरोप
- उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने की दी मंजूरी
- केरल आगामी विधानसभा सत्र में पेश करेगा व्यापक वरिष्ठ नागरिक देखभाल विधेयक
- भारत का अमेरिकी ग्रीन कार्ड रोक पर कड़ा रुख, जेडी वेंस की टिप्पणी को बताया बेहद अपमानजनक
कैसे बने अच्छा समाज इसकी कोशिश में है PHSD फ़ाउंडेशन
Public Lokpal
August 27, 2022
कैसे बने अच्छा समाज इसकी कोशिश में है PHSD फ़ाउंडेशन
नई दिल्ली : आज बड़े पैमाने पर जनता द्वारा समर्थित एनजीओ-पीएचएसडी फाउंडेशन ने समाज में बुनियादी स्वच्छता पैदा करने की दिशा में साबुन वितरित किए। कहते हैं कि अगर आपको ज्ञान का प्रचार करना है जो समाज का निर्माण करते हों, तो बच्चों से अधिक उपयुक्त शायद ही कोई माध्यम होगा। कहना न होगा कि बच्चे इसके असली ब्रांड अम्बेसडर हैं। तो इसी सिलसिले में फाउंडेशन ने उन्हें नियमित रूप से हाथ धोने के लिए ये साबुन वितरित किये।
एनजीओ का कहना है कि वह इसी तरह हर महीने इन साबुन केक का वितरण करेगा। उसका मानना है कि कोई भी पहल समाज के सबसे निचले तबके से शुरू होनी चाहिए, इसलिए पीएचएसडी फाउंडेशन के बैनर तले सेक्टर-4 वसुंधरा गाजियाबाद के पास एक बस्ती को चुना गया। साथ ही जो लोग समाज में हाशिये पर हैं और जिन्हें कहीं से कोई मदद नहीं मिलती है उनकी मदद के लिए एनजीओ ने इस बस्ती की 30 गृहणियों को आटा और दाल के पैकेट बांटे। इस बस्ती के लिए एनजीओ काफी समय से ऐसा कर रहा है।



.jpeg)







