उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान के निकाह पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने उठाए सवाल

Public Lokpal
November 02, 2026
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान के निकाह पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने उठाए सवाल
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान के अंतरधार्मिक विवाह पर धार्मिक विवाद खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस विवाह को शरीयत के सिद्धांतों के अनुसार 'नाजयज' (अवैध) करार दिया है।
मौलाना रजवी का तर्क है कि इस्लामिक कानून के तहत 'निकाह' मान्य होने के लिए दोनों पक्षों का मुस्लिम होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि चूंकि निधि राजदान ने विवाह से पूर्व धर्म परिवर्तन नहीं किया, इसलिए यह विवाह इस्लामिक मान्यताओं के अनुकूल नहीं है।
हालांकि, कानूनी दृष्टिकोण से यह विवाह भारत के 'स्पेशल मैरिज एक्ट' (विशेष विवाह अधिनियम) के तहत संपन्न और पंजीकृत हुआ है।

