BIG NEWS
- राम मंदिर दान चोरी मामला: एसआईटी 25 सितंबर तक दाखिल करेगी चार्जशीट
- सीएसके के नए मुख्य कोच बने ज़हीर खान, स्टीफन फ्लेमिंग का युग समाप्त
- आईआईटी-बॉम्बे में छात्र की मौत पर बवाल: डीन पद से हटाए गए प्रो. सूर्यनारायण दुल्लाई
- भारतीय सेना ने ड्रोन और सीसीटीवी में विदेशी कमियों को दूर करने के लिए लॉन्च कीं हाई-टेक लैब
- नई चिंता: रूस और पश्चिम एशिया पर हमलों से भारत में सल्फर का संकट
- चुनाव आयोग के SIR नोटिस की चपेट में आए निर्वाचन आयुक्त संधू और सीबीआई डायरेक्टर
- मायावती का बड़ा फैसला: आकाश की वापसी खारिज, ईशान आनंद को मिलेगी जिम्मेदारी
- दिल्ली एसआईआर: आडवाणी और सिसोदिया के परिवार को मतदाता सूची में गड़बड़ी पर नोटिस
- टाटा ट्रस्ट्स ने एन. चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को बताया अवैध
- स्वीडन की संसद में गूंजा महाराष्ट्र का नाम: मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल की भतीजी नीला विखे पाटिल बनीं सांसद
समाज के लिए आगे आया पी एच एस डी फ़ाउंडेशन, राशन देकर कर रहा है गरीबों की मदद
Public Lokpal
April 22, 2022
समाज के लिए आगे आया पी एच एस डी फ़ाउंडेशन, राशन देकर कर रहा है गरीबों की मदद
पी एच एस डी फ़ाउंडेशन (पंडित हरिशंकर द्विवेदी फ़ाउंडसेन) वसुंधरा द्वारा उन लोगों को राशन-चावल दाल का वितरण किया गया जिनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है । ये वो मज़दूर हैं जो यूपी एवं बिहार- झारखंड से दिल्ली एनसी आर में मज़दूरी करने के लिए आते हैं । घर के अभाव में ये मजदूर विभिन्न झुग्गियों में अपना जीवन काटते हैं ।
इसी तरह की एक झुग्गी बस्ती ग़ाज़ियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 4 में स्थित है जहां पी एच एस डी फ़ाउंडसेन द्वारा राशन का वितरण किया गया। संस्था ने हर महीने एक बार इस झुग्गी में जाकर वहाँ के लोगों को राशन देने का निर्णय किया है ।
यह संस्था ग़रीबों एवं असमर्थ लोगों की सहायता बच्चों के पोषण, शिक्षा , महिलाओं को जागरूक करने के अलावा स्वास्थ्य से सम्बंधित क्षेत्रों में भी कार्य कर रही है । वितरण के बाद संस्था से जुड़े लोगों ने साफ़ सफ़ाई एवं पर्यावरण के बारे में भी झुग्गी के लोगों को अवगत कराया ।
संस्था की निदेशक सोनी द्विवेदी का कहना है कि संस्था की कोशिश है कि अपने उपलब्ध संसाधनों के साथ समाज की सेवा की जा सके । इस संस्था में कई पेशों से संबद्ध लोग जुड़ रहे हैं जो किसी न किसी तौर पर समाज की सेवा करना चाहते हैं ।
यह संस्था आदित्य सनटेक सिटी वसुन्धरा सेक्टर ५ से आरम्भिक तौर पर संचालित हो रही है । इसके सदस्य देश के विभिन्न राज्यों में इसी तरह समाज की सेवा कर रहे हैं।



.jpeg)







