post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

बैद्यनाथ धाम: श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी पर गूंजा 'हर-हर महादेव', उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Public Lokpal
August 24, 2026

बैद्यनाथ धाम: श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी पर गूंजा 'हर-हर महादेव', उमड़ा आस्था का जनसैलाब


देवघर में श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। बाबा पर जलार्पण करने के लिए रविवार रात से ही कांवरियों की लंबी कतारें लग गई थीं। हालांकि, पिछली सोमवारी की तुलना में इस बार भीड़ कुछ कम रही और कतार बीएड कॉलेज पंडाल तक ही सीमित रही।

बाबा मंदिर के पट निर्धारित समयानुसार सुबह 3:05 बजे खोले गए। सबसे पहले पुरोहित समाज द्वारा पारंपरिक कच्चा जल पूजा संपन्न कराई गई, जिसके बाद महंत सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने सरकारी पूजा की। सुबह 4:15 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण विधिवत शुरू हुआ।

अंतिम सोमवारी के खास मौके पर मंदिर परिसर को कोलकाता से मंगाए गए भव्य फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। सुरक्षा और सुगम जलार्पण सुनिश्चित करने के लिए आईजी, डीसी और एसपी सहित दर्जनों वरीय अधिकारी मुस्तैद रहे। पूरा देवघर 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठा।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More