न्यूयॉर्क में सड़क पर विवाद के बाद भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या

Public Lokpal
August 23, 2026

न्यूयॉर्क में सड़क पर विवाद के बाद भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या


न्यूयार्क सिटी के ईस्ट न्यूयॉर्क इलाके में एक सड़क विवाद के दौरान 27 वर्षीय भारतीय नागरिक गुरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

शुक्रवार देर रात हुई इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच तीखी बहस और फिर गोलीबारी साफ दिखती है। एक दशक से अधिक समय से अमेरिका में रह रहे गुरदीप सिंह को सीने में गोली लगी। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है।

दूसरी ओर, नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (NAPA) समेत कई सामुदायिक संगठनों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।