BIG NEWS
- गावस्कर, कपिल समेत कई महान क्रिकेटरों ने जेल में बंद इमरान खान के लिए की सही इलाज की मांग
- Gavaskar, Kapil among cricket greats seeking fair treatment for jailed Imran Khan
- 13 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव; कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज़ वारंट
- इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो आइडिया, इनोवेशन और इरादे का एक पावरफुल मेल था: PM मोदी
- पहलगाम आतंकी हमले के महीनों बाद फिर से खुलेंगे जम्मू और कश्मीर के टूरिज्म स्पॉट
- खराब साइनेज, लंबी लाइनें और सुरक्षा संबंधी उलझन ने नई दिल्ली के AI इम्पैक्ट समिट का मज़ा किया खराब
- मध्य प्रदेश में प्रवक्ताओं को चुनने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया ‘टैलेंट हंट’
- विकास की रणनीति के तहत 12 टूरिस्ट सर्किट में बंटा उत्तर प्रदेश
- पश्चिम बंगाल SIR: 7 अधिकारी हुए बर्खास्त,चुनाव आयोग द्वारा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश
- जम्मू-कश्मीर से BJP के राज्यसभा MP पर 94 फीसद फंड UP में कर रहे हैं खर्च करने, पीडीपी और NC का आरोप
पहले आर्थिक मदद फिर पक्ष–विपक्ष से अनुदान के इंतजार में वो हार गया जिंदगी की जंग
Public Lokpal
June 23, 2024
पहले आर्थिक मदद फिर पक्ष–विपक्ष से अनुदान के इंतजार में वो हार गया जिंदगी की जंग
लखनऊ: इंसानियत के हार की एक ऐसी दर्दनाक घटना जो देश की सियासी व्यवस्था पर एक प्रश्नचिन्ह भी है।कहानी है जौनपुर जिले के ग्राम भोईला के रहने वाले सोनू कुमार की जिन्होंने पिछले दिनों आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने सोनू को बनारस के कई सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया जहाँ से जवाब मिलने के बाद परिजनों ने सोनू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने निजी अस्पताल में सोनू को इलाज के लिए भर्ती तो कराया पर इलाज कराने का पैसा उनके पास नही था।
परिजनों ने मदद के लिए पहले मुख्यमंत्री राहत कोष और फिर विफल रहने पर सपा के एक वरिष्ठ नेता से मदद की गुहार लगायी। कई दिनों तक आर्थिक मदद के इंतजार में बैठे सोनू ने आखिरकार अपनी सांसे तो छोड़ दी और मृत्यु को गले लगा लिया लेकिन एक बहुत ही बड़ा यक्ष प्रश्न सत्ता और विपक्ष के लिये छोड़ गया ।
क्या सत्ता और विपक्ष की मदद सिर्फ उनको ही मिलेगी जिनके पीछे मीडिया का भोंपू हो? इस राज्य का एक आम वोटर, क्या उसे ये नैतिक हक़ नही है कि अपनी विषम आर्थिक परिस्थितियों में वो सत्ता या विपक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकें?









