BIG NEWS
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 अगस्त को हथकरघा पुरस्कार देंगी
- शेख हसीना विवाद के बीच भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को ब्रिक्स समिट में शामिल होने का दिया न्योता
- E20 फ्यूल के खिलाफ AAP का विरोध जारी रहेगा, लोगों को इसमें शामिल होना चाहिए: केजरीवाल
- PM मोदी की पोस्ट में गड़बड़ी के बाद, सरकार बच्चों के शोषण वाले कंटेंट और 'खास अकाउंट्स' पर Meta की टीम से करेगी सवाल-जवाब
- एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ़्लाइट में टर्बुलेंस, 12 लोग घायल
- असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 87 हुई, 2 और मौतें; करीब 1.3 लाख लोग अभी भी प्रभावित
- राष्ट्रपति मुर्मू ने ओडिशा दौरे के दूसरे दिन 170 किलोमीटर की ट्रेन यात्रा की
- तमिलनाडु में उदयनिधि के विवादित बयान पर थियेटर और सियासी गलियारों में उबाल भाजपा और TVK का तीखा हमला
- प्रशांत किशोर की बांकीपुर उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत, बीजेपी का 30 साल पुराना गढ़ ध्वस्त
- बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख: मुंबई के रेस्तरां छापों पर रोक और FDA को निर्देश
आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई: बिजनौर के 16 अस्पतालों पर गिरी गाज, 6 निलंबित
Public Lokpal
July 15, 2026
आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई: बिजनौर के 16 अस्पतालों पर गिरी गाज, 6 निलंबित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की पारदर्शी स्वास्थ्य नीति के तहत बिजनौर जिले में आयुष्मान भारत योजना में लापरवाही बरतने वाले 16 सूचीबद्ध अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
साचीज (SACHI) के औचक निरीक्षण के दौरान इलाज की गुणवत्ता और स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइंस की अनदेखी पाए जाने पर यह कड़ा कदम उठाया गया है।
कार्रवाई के तहत गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 6 अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके सरकारी भुगतान पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, जबकि अन्य कमियों के लिए 10 अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस सख्त एक्शन ने साफ कर दिया है कि गरीबों के मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।


.jpeg)






