post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

अब साल में दो बार होंगी एमपीपीएससी परीक्षाएं: 2027 से लागू होगा नया नियम

Public Lokpal
October 07, 2026

अब साल में दो बार होंगी एमपीपीएससी परीक्षाएं: 2027 से लागू होगा नया नियम


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि राज्य में वर्ष 2027 से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी।

भोपाल में आयोजित 'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' के दौरान यह ऐतिहासिक घोषणा की गई, साथ ही वर्ष 2027 को आधिकारिक तौर पर 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने का भी ऐलान किया गया।

सरकार का यह निर्णय राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक अवसर और बेहतर कॅरियर विकल्प प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जिनमें सरकारी कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग की सुविधा, शोधार्थियों (रिसर्च स्कॉलर्स) के मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 25,000 रुपये करना और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ रुपये के 'आइडिया फंड' का शुभारंभ शामिल है।

इसके अलावा, राज्य में 12 नए मेडिकल कॉलेज और उच्च शिक्षा विश्वविद्यालय स्थापित करने की भी योजना है।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More