BIG NEWS
- गणपति डीजे विवाद: त्योहारों के शोर पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- हिन्दी : विचार, अभिव्यक्ति और भविष्य की भाषा
- सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम मेधा रूपम: इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख रुपये के जुर्माने के फैसले को दी चुनौती
- रूस ने रिफाइनरी हमलों के बीच रिकॉर्ड ईंधन आयात के लिए किया भारत का रुख
- ओडिशा: राउरकेला सर्किट हाउस विवाद पर तीन संदिग्धों से पूछताछ, सरकारी गेस्ट हाउस के नियमों पर उठे सवाल
- ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा: ग्लोबल साउथ के नेतृत्व के चार स्तंभ
- पीएम मोदी के ब्रिक्स गाला डिनर में शामिल नहीं हुए शी जिनपिंग, द्विपक्षीय वार्ता के बाद लौटे होटल
- आरबीआई का टाटा संस को झटका: निजी बने रहने की याचिका खारिज, शेयर बाजार में लिस्टिंग का निर्देश
- अमीषा पटेल की घरेलू सहायिका मुंबई में 5 लाख रुपये के डायमंड कंगन चोरी के आरोप में गिरफ्तार
- गुजरात में बीमारी से 62 एशियाई शेरों की मौत, शावक सबसे ज्यादा प्रभावित
'उड़ान' योजना के तहत जरूरतमंदों को मुफ्त सैनिटरी पैड मुहैया कराएगी पंजाब सरकार
Public Lokpal
May 28, 2021
'उड़ान' योजना के तहत जरूरतमंदों को मुफ्त सैनिटरी पैड मुहैया कराएगी पंजाब सरकार
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस (इंटरनेशनल मेंस्ट्रुअल हाईजीन डे) के अवसर पर राज्य भर में जरूरतमंद लड़कियों और महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन प्रदान करने की योजना शुरू की।
पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने एक बयान में कहा कि 'उड़ान' नामक योजना पर सालाना 40.55 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
नई योजना में स्कूल छोड़ने वाली, स्कूल न जाने वाली लड़कियां, कॉलेज नहीं जाने वाली युवतियां, बीपीएल परिवारों की महिलाएं, बेघर महिलाएं, मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाएं और वे महिलाएं शामिल होंगी जो किसी भी अन्य विभागों की योजना के तहत मुफ्त या सब्सिडी वाले सैनिटरी पैड का लाभ नहीं उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को प्रति माह अधिकतम नौ पैड दिए जाएंगे।
चौधरी ने कहा कि पहले चरण के तहत कुल 1,22,91,300 सेनेटरी पैड 13,65,700 लाभार्थियों को 27,314 आंगनवाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य माहवारी स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना, बुनियादी उत्पादों तक पहुंच में सुधार करना, बेहतर जीवन स्तर को बढ़ावा देना है।
उन्होंने यह भी कहा कि महिला उन्मुख योजना का उद्देश्य जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना, उनके आत्मसम्मान को बढ़ाना और सैनिटरी पैड का सुरक्षित निपटान सुनिश्चित करना है।
बयान में कहा गया है कि शुभारंभ समारोह में 1,500 ऑनलाइन स्थानों के साथ-साथ राज्य के अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों पर सैनिटरी पैड के एक लाख पैकेट वितरित किए गए।
मंत्री ने कहा कि योजना की समग्र प्रगति और सुचारू कार्यान्वयन की निगरानी के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल करते हुए एक राज्य कार्य बल का गठन किया गया था।
उन्होंने कहा कि हर महीने सरकार द्वारा अनुमोदित पैनल में शामिल प्रयोगशालाएं सैनिटरी नैपकिन की गुणवत्ता की जांच करेंगी।



.jpeg)







