BIG NEWS
- आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप के बीच पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा
- यूपी के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी, सीएम ने दिए फसल क्षति आकलन के आदेश
- केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों में खास पूजा के लिए हिंदुओं को देने होंगे ज़्यादा पैसे
- इन तारीखों में होंगे UP टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट
- ब्रिटिश सरकार ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट और ईरान पर हमले के लिए दी अपने मिलिट्री बेस के इस्तेमाल करने की इजाज़त
- TMC के मैनिफेस्टो में महिला सशक्तिकरण, घर तक स्वास्थ्य सेवा, पक्के घर का वादा
- प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 2 रुपये, इंडस्ट्रियल डीज़ल 22 रुपये बढ़े ; सामान्य पेट्रोल, डीज़ल के दाम में कोई बदलाव नहीं
- उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की संभावना
- अरबपति हैं राज्य सभा के 31 सांसद, आई ADR की रिपोर्ट
- गुजरात के ‘भगवान’ और उसके 6 ‘चेलों’ को गिरफ्तार किया गया, 2.38 करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त
बेहद गंभीर हुई दिल्ली की हवा, AQI बढ़कर पहुंची 355
Public Lokpal
November 20, 2021
बेहद गंभीर हुई दिल्ली की हवा, AQI बढ़कर पहुंची 355
नई दिल्ली: सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार शनिवार को लगातार सातवें दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता `बेहद खराब` श्रेणी में बनी हुई है।
समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक शुक्रवार के 332 से बढ़कर आज 355 हो गया है।
इस बीच, प्रदूषण को कम करने के लिए आपातकालीन उपायों की घोषणा करते हुए, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि 21 नवंबर तक सरकारी विभागों के लिए 100 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम होगा।
गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में 21 नवंबर तक निर्माण और विध्वंस कार्य पर भी रोक लगा दी गई है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के सुझावों को सख्ती से लागू करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, राय ने कहा, "हमने दिल्ली में आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग और परिवहन विभाग मिलकर इसे सुनिश्चित करेंगे''।










