post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: यूपी एसआईटी ने चंपत राय और अनिल मिश्रा को दी क्लीन चिट

Public Lokpal
August 18, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: यूपी एसआईटी ने चंपत राय और अनिल मिश्रा को दी क्लीन चिट


उत्तर प्रदेश विशेष जांच दल (SIT) ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और नकदी में गड़बड़ी तथा चोरी के मामले में अपनी अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दे दी गई है।

जांच में सामने आया कि इस कथित अनियमितता में दोनों पूर्व पदाधिकारियों की कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आपराधिक संलिप्तता नहीं थी।

एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में केवल उन 8 कर्मचारियों और व्यक्तियों को आरोपी माना है, जो मंदिर में दान राशि की गिनती और ढुलाई के कार्य से जुड़े थे और जिन्हें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विवाद सामने आने के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। यूपी गृह विभाग ने एसआईटी की यह रिपोर्ट आगे की प्रशासनिक कार्रवाई के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को भेज दी है।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More