post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

सत्येंद्र जैन दिल्ली जल बोर्ड मामले में गिरफ्तार, आप ने लगाया भाजपा पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

Public Lokpal
August 19, 2026

सत्येंद्र जैन दिल्ली जल बोर्ड मामले में गिरफ्तार, आप ने लगाया भाजपा पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप


दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने पूर्व जल मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन तथा पांच अन्य लोगों को दिल्ली जल बोर्ड (DJB) में कथित भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के मामले में गिरफ्तार किया है।

इस मामले में उदित प्रकाश राय (IAS) (दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ), अंकित श्रीवास्तव, (दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार), राजा कुमार कुर्रा (मैसर्स यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक), नगेंद्र यादव, (मैसर्स एएन एंटरप्राइजेस के प्रोपराइटर),  पंकज वर्मा (मैसर्स सृजनहार के प्रोपराइटर) को भी हिरासत में लिया गया है।

जांच एजेंसी का आरोप है कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के टेंडर में हेरफेर कर एक निजी फर्म को फायदा पहुंचाया गया और रिश्वत की रकम को बिचौलियों के जरिए डायवर्ट किया गया।

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे भाजपा की राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया है।

वहीं, भाजपा ने इस कदम का समर्थन करते हुए पिछली सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और जल बोर्ड परियोजनाओं में घोटालों को उजागर करने की बात कही है।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More