BIG NEWS
- दिल्ली बस कांड: लिफ्ट देने के बहाने 11वीं की छात्रा से चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म
- राहुल गांधी के खिलाफ खर्ज 'शुद्धिकरण' विवाद पर जातिवादी रंग देने के आरोप में एफआईआर दर्ज
- यूपी पुलिस मुठभेड़: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियन हत्याकांड के दो इनामी बदमाश ढेर
- कश्मीर ऐतिहासिक पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए तैयार
- नेपाल में मानसूनी बाढ़ के बाद मुर्दाघरों के भरने पर सामूहिक दफनाने की प्रक्रिया शुरू
- पटना में छह साल के बच्चे का धरना, पुलिस पर माता-पिता की पिटाई का आरोप
- महंगाई का कड़वा घूंट: तमाम सरकारी कोशिशों के बाद भी 60 रुपये के पार पहुंची चीनी की खुदरा कीमतें
- मंदाकिनी नदी में भारी उफान से चित्रकूट में तबाही: पुल बहा, कई घर जलमग्न
- भारतीय हिमालय के लिए एक खतरनाक चुनौती क्यों हैं हैंगिंग ग्लेशियर ?
- न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश- 'हिंदुत्व में मुसलमानों के बहिष्कार के लिए कोई जगह नहीं'
यूपी पुलिस मुठभेड़: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियन हत्याकांड के दो इनामी बदमाश ढेर
Public Lokpal
August 31, 2026
यूपी पुलिस मुठभेड़: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियन हत्याकांड के दो इनामी बदमाश ढेर
उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियन हत्याकांड के दो मुख्य शार्पशूटर मुठभेड़ में मारे गए।
कैराना रोड पर हुई इस गोलीबारी में 50-50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहित और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इस ऑपरेशन में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
मृतक मोहित और सुमित हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे और उन पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, गत 26 अगस्त को शामली के कोतवाली क्षेत्र में जिम से बाहर निकलते समय अंकित बालियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन हमलावरों को गोगा गैंग से जुड़े फरार गैंगस्टर राहुल ने हायर किया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।





