post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

दिल्ली बस कांड: लिफ्ट देने के बहाने 11वीं की छात्रा से चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म

Public Lokpal
August 31, 2026

दिल्ली बस कांड: लिफ्ट देने के बहाने 11वीं की छात्रा से चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा के साथ दिल्ली में एक चलती स्लीपर बस के अंदर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता अपने परिवार को बिना बताए नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई से मिलने निकली थी। भारी बारिश और अंधेरे के कारण वह ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर गलत जगह उतर गई।

इसी दौरान आरोपी ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने उसे नोएडा सेक्टर-63 छोड़ने के बहाने खाली स्लीपर बस में लिफ्ट दी। बस के अंदर दोनों ने परदे गिराकर करीब 47 किलोमीटर तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

वारदात के बाद आरोपी उसे कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत कश्मीरी गेट थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More