post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान राहुल, प्रियंका के खिलाफ दर्ज कीं 3 एफआईआर

Public Lokpal
October 08, 2026

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान राहुल, प्रियंका के खिलाफ दर्ज कीं 3 एफआईआर


नई दिल्ली: नई दिल्ली में इंडिया ब्लॉक द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ तीन प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की हैं।

यह प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब सुरक्षा बलों ने जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे विपक्षी सदस्यों को रोक लिया। दर्ज की गई एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रमुख धाराओं के तहत ड्यूटी पर तैनात लोक सेवकों पर कथित हमले और सरकारी अधिकारियों को उनके आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के आरोप शामिल हैं।

इस टकराव के दौरान, राहुल गांधी को बैरिकेड्स पार करते हुए देखा गया, जबकि प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने संविधान की प्रतियां लेकर सड़क पर ही धरना दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी सांसदों और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित कुल 91 लोगों को हिरासत में लिया गया और पुलिस बसों में भरकर वहां से ले जाया गया।

कानूनी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने इन मामलों को खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ मामलों की संख्या बढ़ना उनके लिए कोई नई बात नहीं है। वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसर्किमयों के साथ झड़प करने के विपक्षी दलों के तौर-तरीकों की कड़ी आलोचना की है।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More