ट्रेन में मदद की गुहार, आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर मिला असम की युवती का शव

Public Lokpal
October 09, 2026
ट्रेन में मदद की गुहार, आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर मिला असम की युवती का शव
असम की एक युवती हिमाश्री बोरो की रहस्यमय मौत ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। विशाखापत्तनम से डिब्रूगढ़ जाने वाली विवेक एक्सप्रेस में सफर कर रही हिमाश्री ने ट्रेन से अपने परिवार को फोन कर बताया था कि बोगी में कुछ शराबी लोग उसे परेशान कर रहे हैं और वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। इसके कुछ घंटों बाद उसका संपर्क परिवार से टूट गया।
अगले दिन आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में रेलवे ट्रैक के पास उसका शव बरामद हुआ, जबकि उसका सामान ट्रेन के अंदर ही सुरक्षित मिला।
हालांकि पुलिस और रेलवे अधिकारी इसे भीड़भाड़ के कारण चलती ट्रेन से गिरने की दुर्घटना मान रहे हैं, लेकिन पीड़ित परिवार ने हत्या और गंभीर लापरवाही की आशंका जताई है।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता द्वारा भेजे गए वीडियो की जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

