post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

तारापीठ में बड़ा हादसा: बंगाल में मंदिर के पास होटल में भीषण आग, सात श्रद्धालुओं की मौत

Public Lokpal
August 17, 2026

तारापीठ में बड़ा हादसा: बंगाल में मंदिर के पास होटल में भीषण आग, सात श्रद्धालुओं की मौत


पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर के पास एक निजी होटल में भीषण आग लगने से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सावन के आखिरी सोमवार के कारण मंदिर शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। सोमवार सुबह तड़के तकरीबन साढ़े चार बजे बहुमंजिला इमारत की भूतल पर अचानक आग भड़क उठी, जिससे सोते हुए लोग अंदर ही फंस गए। देखते ही देखते धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालकर रामपूरहाट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

NEWS YOU CAN USE

Big News

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Videos you like

Watch More