post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

सीजेपी के स्कूल दौरे के ऐलान के बाद राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में 'बाहरी लोगों की एंट्री बैन'

Public Lokpal
August 17, 2026

सीजेपी के स्कूल दौरे के ऐलान के बाद राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में 'बाहरी लोगों की एंट्री बैन'


राजस्थान में राजनीतिक घमासान के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा सरकारी स्कूलों के निरीक्षण के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद राज्य के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने एक सख्त आदेश जारी किया है।

इसके तहत बिना पूर्व अनुमति के स्कूल परिसरों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सरकार ने छात्र सुरक्षा, निजता और बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए स्कूलों के अंदर बिना अनुमति फोटो, वीडियोग्राफी, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव स्ट्रीमिंग करने पर भी रोक लगा दी है।

विपक्षी दलों और आलोचकों ने इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए इसे प्रशासनिक विफलताओं और बुनियादी ढांचे की बदहाली को छुपाने का प्रयास बताया है।

हालांकि सरकार की सख्ती और पुलिस कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद, सीजेपी ने अपने स्कूल सुधार अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया है।

NEWS YOU CAN USE

Big News

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Videos you like

Watch More