BIG NEWS
- बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ इस्तीफे की मांग तेज
- छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एनआईसीयू में आग, एक नवजात की मौत, दो झुलसे
- दिल्ली में H1N1 का खतरा बढ़ा: 1700 के पार पहुंचे मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया विशेष अलर्ट
- आर्ट ऑफ़ लिविंग को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ मैदान मामले में ₹5 करोड़ का जुर्माना वापस करने को कहा
- यूपी संस्कृत बोर्ड का टॉपर नाम और उम्र के फर्जीवाड़े में नकद पुरस्कार से वंचित
- मार्क जुकरबर्ग ने आयरलैंड में खरीदा 440 एकड़ का आलीशान महल
- राजस्थान सरकार का बड़ा कबूलनामा: बिना भवनों के चल रहे हैं 611 स्कूल
- पेलेट गन विवाद: राहुल गांधी के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला
- दूरसंचार विभाग का निर्देश: 9 से अधिक सिम कार्ड वाले नए कनेक्शन होंगे ब्लॉक
- टीएमसी नेता साकेत गोखले का आरोप: मुख्य चुनाव आयुक्त के यात्रा खर्च की जानकारी देने से चुनाव आयोग का इनकार
संताल परगना के नए प्रमंडलीय आयुक्त बने आईएएस शैलेंद्र कुमार लाल, दुमका से देवघर तक का है प्रशासनिक अनुभव
Public Lokpal
August 22, 2026
संताल परगना के नए प्रमंडलीय आयुक्त बने आईएएस शैलेंद्र कुमार लाल, दुमका से देवघर तक का है प्रशासनिक अनुभव
झारखंड प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए वर्ष 2013 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार लाल को संताल परगना प्रमंडल, दुमका का नया प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
नई जिम्मेदारी संभालने से पहले वे झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी में मिशन निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
शैलेंद्र कुमार लाल का संताल परगना क्षेत्र से गहरा नाता रहा है। वे पूर्व में दुमका, बरहरवा और राजमहल में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने देवघर में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) और नगर आयुक्त के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक चुनौतियों से भली-भांति परिचित होने के कारण, उनकी इस नियुक्ति से प्रमंडल के विकास कार्यों में तेजी आने और प्रशासनिक व्यवस्था के और अधिक सुदृढ़ होने की पूरी उम्मीद है।





