BIG NEWS
- अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए ‘ड्यूरेशन ऑफ स्टेटस’ समाप्त!
- दिशा सालियान मामला: सीबीआई की एफआईआर में आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती के नाम शामिल
- तरुण तेजपाल ने गोवा अदालत में किया आत्मसमर्पण, बरी होने का फैसला पलटने के बाद जेल भेजे गए
- गणेश चतुर्थी 2026: देशभर में गणेसोत्सव का भव्य शुभारंभ, बप्पा के स्वागत में डूबे भक्त
- गणपति डीजे विवाद: त्योहारों के शोर पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- हिन्दी : विचार, अभिव्यक्ति और भविष्य की भाषा
- सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम मेधा रूपम: इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख रुपये के जुर्माने के फैसले को दी चुनौती
- रूस ने रिफाइनरी हमलों के बीच रिकॉर्ड ईंधन आयात के लिए किया भारत का रुख
- ओडिशा: राउरकेला सर्किट हाउस विवाद पर तीन संदिग्धों से पूछताछ, सरकारी गेस्ट हाउस के नियमों पर उठे सवाल
- ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा: ग्लोबल साउथ के नेतृत्व के चार स्तंभ
हिजाब विवाद में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने दिया यह आदेश!
Public Lokpal
February 10, 2022
हिजाब विवाद में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने दिया यह आदेश!
कर्नाटक: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने गुरुवार को अगले आदेश तक छात्रों को शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब या कोई अन्य धार्मिक पोशाक पहनने से रोक दिया। अदालत ने कहा कि जब तक मामले का अंतिम फैसला नहीं हो जाता, किसी को भी ऐसी चीजें पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी और स्कूल, कॉलेज फिर से खुलने चाहिए। अदालत सोमवार को मामले की सुनवाई फिर से शुरू करेगी।
कोर्ट ने कहा, "संस्थाओं को शुरू होने दें। हम राज्य में शांति चाहते हैं। मामले के निपटारे तक शांति बहाल हो। आप लोगों को इन धार्मिक बातों पर जोर नहीं देना चाहिए।"
मामले की सुनवाई करने वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस ऋतू राज अवस्थी, न्यायमूर्ति कृष्णा एस दीक्षित और न्यायमूर्ति खाजी जयबुन्नेसा मोहियुद्दीन शामिल हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े उडुपी की छात्राओं की ओर से पेश हुए, जबकि देवदत्त कामत कुंडापुरा कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।





