post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

देवघर में अंतिम सोमवारी पर हाई अलर्ट: आस्था के सैलाब को संभालने में जुटा प्रशासन

Public Lokpal
August 23, 2026

देवघर में अंतिम सोमवारी पर हाई अलर्ट: आस्था के सैलाब को संभालने में जुटा प्रशासन


देवघर में राजकीय श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बीएड कॉलेज परिसर में डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर ने अधिकारियों व पुलिस बलों की संयुक्त बैठक की।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुलभ जलार्पण कराया जाए। कतार में किसी भी प्रकार का गैप न बने और वह लगातार आगे बढ़ती रहे, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। डीसी ने कहा कि सभी कर्मी पूरी विनम्रता और सेवाभाव से ड्यूटी करें ताकि श्रद्धालु राज्य की अच्छी छवि लेकर लौटें।

एसपी ने क्यू और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी ओपी क्षेत्रों की मॉनिटरिंग डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे। उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वच्छता, यातायात और आपसी समन्वय के साथ काम करने पर बल दिया, जिससे मेला शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।

NEWS YOU CAN USE

Big News

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Videos you like

Watch More