BIG NEWS
- कर्नाटक कांग्रेस CLP की बैठक शनिवार को, जिसके बाद नए CM का शपथ ग्रहण संभव
- त्विशा शर्मा मौत मामला: CBI ने किया सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ़्तार
- अगले पाँच सालों में रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुँच जाएगा ग्लोबल तापमान, UN की रिपोर्ट में खुलासा
- CUET-UG की बदली हुई परीक्षा तारीखें घोषित; 28 मई के स्थगित पेपर अब इन तारीखों पर होंगे; एडमिट कार्ड जारी
- बेंगलुरु: CM पद से हटने की चर्चा के बीच सिद्धारमैया ने ब्रेकफास्ट बैठक में किया इस्तीफे का ऐलान
- प्रवर्तन निदेशालय के लिए 60% से ज़्यादा मैनपावर बढ़ाने की मंज़ूरी, जोड़े गए 1,227 नए जांचकर्ता
- आसाराम को गैंगरेप के आरोपों से बरी कर राजस्थान हाई कोर्ट ने नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद की सज़ा रखी बरकरार
- SIR में नाम हटने से नागरिकता खत्म नहीं होती: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
- बायजू रवींद्रन को अदालत की अवमानना के मामले में सिंगापुर में छह महीने की जेल की सज़ा
- तृणमूल में भारी पलायन, 100 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, BJP की बैठक में शामिल हुए सांसद
उत्तराखंड में 6,000 मीटर की ऊंचाई पर तीन दिनों से फंसी दो महिला पर्वतारोही, बचाई गयीं
Public Lokpal
October 06, 2024
उत्तराखंड में 6,000 मीटर की ऊंचाई पर तीन दिनों से फंसी दो महिला पर्वतारोही, बचाई गयीं
गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले में चौखंबा तृतीय चोटी पर जाने के दौरान 6,015 मीटर की ऊंचाई पर फंसी दो विदेशी महिला पर्वतारोहियों को रविवार सुबह बचा लिया गया। यहां जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने यह जानकारी दी।
पर्वतारोही - अमेरिका की मिशेल थेरेसा ड्वोरक और यूनाइटेड किंगडम की फेव जेन मैनर्स - 3 अक्टूबर से फंसी हुई थीं। शुक्रवार को वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों ने उन्हें खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान में सहायता के लिए शनिवार को पर्वतारोहण में प्रशिक्षित राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मी भी उनके साथ शामिल हुए।
वे इंडिया माउंटेनियरिंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक विदेशी पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा थीं।
देहरादून में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 6,995 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चौखंबा तृतीय चोटी पर जाने के दौरान उनके रसद और तकनीकी उपकरण गिर जाने के बाद वे फंस गई थीं।




