BIG NEWS
- स्टालिन ने जलाई परिसीमन बिल की प्रति, 'काला कानून' कहा
- US के रूस, ईरान के तेल पर बैन में छूट खत्म करने से भारत भी प्रभावित खरीदारों में शामिल
- RCB के होम ग्राउंड पर ‘डोसा, इडली’ गाना कतई अच्छा नहीं: CSK ने BCCI से की शिकायत
- भारत दौरे पर आ रहे हैं पुतिन, क्रेमलिन ने की ब्रिक्स समिट में आने की पुष्टि
- अमरनाथ यात्रा 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू: आवेदन करने के लिए जानें क्रमशः दिशानिर्देश
- चीन और दुनिया' के लिए हमेशा के लिए खुला होर्मुज, ट्रंप का दावा; ईरान ने भी सीज़फ़ायर बातचीत के दूसरे राउंड का दिया इशारा
- शिकोहपुर ज़मीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली कोर्ट से रॉबर्ट वाड्रा को समन
- बिहार: NDA का कैबिनेट प्लान - सम्राट चौधरी ने CM का पद संभाला: किसे मिलेंगे कितने मंत्री पद?
- CBSE कक्षा 10 परीक्षा के नतीजे घोषित
- केंद्र ने 307 लोकसभा सीटें बढ़ाने का रखा प्रस्ताव, महिलाओं के लिए 33% कोटा लागू करने के लिए 850 तक की वृद्धि
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का दावा '2024 तक अमेरिका जैसी हो जाएंगी बिहार की सड़कें'
Public Lokpal
June 07, 2022
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का दावा '2024 तक अमेरिका जैसी हो जाएंगी बिहार की सड़कें'
पटना : केंद्रीय सड़क मार्ग और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि बिहार में सड़क नेटवर्क 2024 तक अमेरिका जैसा हो जाएगा। मंत्री वैशाली जिले के हाजीपुर में गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी किनारे के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर राज्य में विभिन्न सड़क और पुल परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। गडकरी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास होगा।
मंत्री ने आगे कहा कि बिहार जल्द ही देश के विकसित राज्यों की सूची में शामिल होगा। केंद्रीय सड़क मार्ग और परिवहन मंत्रालय निर्माणाधीन और प्रस्तावित दोनों परियोजनाओं को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने केंद्र को राज्य सरकार द्वारा पूर्व में सौंपे गए सड़कों और पुलों के निर्माण से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों और जो पूरे होने वाले थे, का उल्लेख किया।
मंत्री ने कहा "मैं कभी झूठ नहीं बोलता। मैं वही करता हूं जो मैं कहता हूं। मेरे शब्दों को अपनी डायरी में लिख लें और उस दिन का इंतजार करें जब इस तरह के समारोहों में की गई घोषणाओं को हकीकत में बदला जाए।'
बिहार की राजधानी पटना के विस्तार का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि उन्हें खुशी होगी अगर पटना विस्तार योजना वाले रिंग रोड के किनारे स्मार्ट सिटी का विकास किया जाए। प्रदेश की राजधानी के विकास में रिंग रोड परियोजना अहम भूमिका निभाएगी।
उन्होंने राजधानी में यातायात प्रवाह को आसान बनाने के लिए पटना में डबल डेकर पुल के निर्माण के लिए एक परियोजना को मंजूरी देने का भी आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्रालय पहले ही बिहार में राज्य राजमार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पुलों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है।
गडकरी ने बुद्ध सर्किट, जैन सर्किट और रामजानकी (अयोध्या) सर्किट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "वे दिन दूर नहीं जब राज्य में सड़क और पुल जैसे बुनियादी ढांचे में भारी बदलाव देखने को मिलेगा।"



.jpeg)






