post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

मेरठ के सीवेज प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से मची अफरातफरी, कई लोग अस्पताल में भर्ती

Public Lokpal
September 16, 2026

मेरठ के सीवेज प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से मची अफरातफरी, कई लोग अस्पताल में भर्ती


मेरठ: मेरठ के पल्लवपुरम फेज-2 (आकांक्षा एम्बिएंस कॉलोनी के पास) स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में क्लोरीन गैस के रिसाव से मंगलवार देर रात पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह घटना प्लांट में पानी के उपचार के लिए इस्तेमाल होने वाले क्लोरीन सिलेंडर के एक खराब वाॅल्व से गैस लीक होने के कारण हुई। जहरीली और तेज गंध वाली गैस तेजी से आसपास के रिहायशी इलाकों में फैल गई।

गैस के प्रभाव से स्थानीय लोगों को आंखों में जलन, तेज खांसी और सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने लगी। कई प्रभावित लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जबकि कई डरे-सहमे परिवारों ने अस्थायी रूप से अपने घरों को खाली कर दिया या खुद को कमरों में बंद कर लिया।

सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां, स्थानीय पुलिस बल और नगर निगम की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए नागरिकों को मुंह पर गीला कपड़ा या मास्क रखने, घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने और सुरक्षित रहने की अपील की।

नगर निगम की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लीक हो रहे वाॅल्व को बंद कर स्थिति पर काबू पाया। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More