BIG NEWS
- सर्वोच्च न्यायालय में तीन नए जजों की नियुक्ति, महिला प्रतिनिधित्व को मिला बढ़ावा
- न्यूरो साइंस में क्रांति: 2026 का चिकित्सा नोबेल
- मायावती ने आकाश आनंद को फिर बनाया बीएसपी का नेशनल कोऑर्डिनेटर, राजनीतिक हलकों में हलचल
- चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार: फॉर्म 6 में बदलाव को नहीं दी कोई मंजूरी
- बीजेपी ने यूपी राज्यसभा सूची में किया बड़ा बदलाव, पुरी और 7 मौजूदा सांसद बाहर
- 1,200 करोड़ रुपये में साबरमती आश्रम का 'पुनर्जन्म'
- संभावित सुरक्षा खतरे के बाद पेंटागन ने आरएएफ फेयरफोर्ड से वापस बुलाए बी-1 बॉम्बर विमान
- साइबेरियाई लैब दुर्घटना: रूस में संदिग्ध प्लेग लीक से महिला की मौत, 200 लोग आइसोलेशन में
- जीएसटी परिषद ई-कॉमर्स और व्यवसायों के लिए बड़े अनुपालन सुधारों पर कर सकती है विचार
- उत्तर प्रदेश सरकार ने भदोही जिले का नाम बदलकर किया 'संत रविदास नगर भदोही'
परीक्षा से पहले बीपीएससी का 67वां पेपर लीक, बिहार लोक सेवा आयोग ने दिए जांच के आदेश
Public Lokpal
May 08, 2022
परीक्षा से पहले बीपीएससी का 67वां पेपर लीक, बिहार लोक सेवा आयोग ने दिए जांच के आदेश
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का पेपर कथित तौर पर रविवार को परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले लीक हो गया।
रिपोर्टों से पता चलता है कि परीक्षा से कुछ मिनट पहले प्रश्न पत्र टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो गए थे। वायरल प्रश्न पत्र आज वितरित किए गए वास्तविक प्रश्न पत्र से मेल खा रहे हैं।
मामले की जांच के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह जांच समिति 24 घंटे में जांच रिपोर्ट बीपीएससी के अध्यक्ष को सौंपेगी। इसके बाद ही आयोग कथित पेपर लीक को लेकर अपना आधिकारिक बयान जारी करेगा।
पेपर लीक होने के मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार लोकसेवा आयोग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है ''बिहार के करोड़ों युवाओं और अभ्यर्थियों का जीवन बर्बाद करने वाले बिहार लोक सेवा आयोग का नाम बदलकर अब “बिहार लोक पेपर लीक आयोग” कर देना चाहिए''।











