BIG NEWS
- कीमतें नियंत्रित करने के लिए भारत में चीनी के शुरुआती आयात की तैयारी
- न्यूयॉर्क में सड़क पर विवाद के बाद भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या
- नासा-इसरो साझेदारी: चंद्र बेस कार्यक्रम में भारत की एंट्री से अंतरिक्ष कूटनीति को मिलेगी नई रफ्तार
- एक राष्ट्र, एक चुनाव: 2029 के लोकसभा चुनावों के साथ 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ चुनाव कराने की तैयारी
- देवघर में अंतिम सोमवारी पर हाई अलर्ट: आस्था के सैलाब को संभालने में जुटा प्रशासन
- ओडिशा तट के पास पनामा का मालवाहक जहाज डूबा, 2 को बचाया गया और 22 लापता
- बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ इस्तीफे की मांग तेज
- छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एनआईसीयू में आग, एक नवजात की मौत, दो झुलसे
- दिल्ली में H1N1 का खतरा बढ़ा: 1700 के पार पहुंचे मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया विशेष अलर्ट
- आर्ट ऑफ़ लिविंग को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ मैदान मामले में ₹5 करोड़ का जुर्माना वापस करने को कहा
यूपी टी-20 लीग सीजन-4: 14 अगस्त से शुरू होगा रोमांच, पहली बार दो शहरों में आयोजन
Public Lokpal
July 12, 2026
यूपी टी-20 लीग सीजन-4: 14 अगस्त से शुरू होगा रोमांच, पहली बार दो शहरों में आयोजन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन (2026) की घोषणा कर दी है। इस बार टूर्नामेंट का विस्तार करते हुए इसका आयोजन 14 अगस्त से 66 सितंबर के बीच दो शहरों— लखनऊ और कानपुर में किया जाएगा।
24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 34 मैच होंगे। पहला चरण लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जहां उद्घाटन सहित शुरुआती 22 मैच खेले जाएंगे। दूसरा चरण कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें नॉकआउट मुकाबलों समेत फाइनल मैच (शेष 12 मैच) शामिल हैं। खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन 24 जुलाई को आगरा में होगी।
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना लीग के ब्रांड एंबेसडर बने रहेंगे। इस बार खिलाड़ियों के लिए कुल ₹3 करोड़ की इनामी राशि रखी गई है। साथ ही, सामाजिक जिम्मेदारी के तहत 'हर बाउंड्री, एक नई हरियाली' अभियान के जरिए प्रत्येक चौके-छक्के पर वृक्षारोपण किया जाएगा।





