post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

17,000 फीट की ऊंचाई पर इंडिगो की उड़ान पर गिरी बिजली, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

Public Lokpal
October 08, 2026

17,000 फीट की ऊंचाई पर इंडिगो की उड़ान पर गिरी बिजली, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग


पटना से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की एक उड़ान के साथ बीच हवा में एक बड़ा हादसा टल गया। यात्रा के दौरान विमान खराब मौसम की चपेट में आ गया और लगभग 17,000 फीट की ऊंचाई पर उस पर आकाशीय बिजली गिर गई।

इस जोरदार झटके से विमान के अगले हिस्से यानी नोज (रेडोम) को काफी नुकसान पहुंचा।

हालांकि, पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को संभाला और लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

इस विमान में कुल 110 लोग (104 यात्री और 6 क्रू मेंबर) सवार थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।

लैंडिंग के बाद विमान को तकनीकी जांच के लिए रोक लिया गया है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More