post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
BIG NEWS

लुधियाना से यूएई तक: अंगद सिंह ढिल्लों बने कनाडा के नए राजदूत

Public Lokpal
September 29, 2026

लुधियाना से यूएई तक: अंगद सिंह ढिल्लों बने कनाडा के नए राजदूत


कनाडा सरकार ने पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखने वाले 35 वर्षीय अंगद सिंह ढिल्लों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कनाडा का नया राजदूत नियुक्त किया है।

उनकी इस बड़ी उपलब्धि से उनके पैतृक गांव घुंगराणा और पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।

अंगद सिंह ढिल्लों का राजनीतिक सफर साल 2015 में एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ था। अपनी मेहनत और क्षमताओं के दम पर उन्होंने कनाडा की राजनीति और शासन प्रणाली में तेजी से ऊंचाइयां हासिल कीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वह कैबिनेट मंत्रियों के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इसके अलावा, उन्होंने जी-7 और जी-20 जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कनाडाई प्रतिनिधिमंडल के कामकाज में भी अहम भूमिका निभाई है।

राधा कृष्ण पांडे का स्थान लेते हुए, ढिल्लों अब यूएई में कनाडा के राजदूत के रूप में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और कूटनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयां देंगे।

NEWS YOU CAN USE

Top Stories

post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post
post

Advertisement

Pandit Harishankar Foundation

Videos you like

Watch More